राजनांदगांव। अभिषेक तिवारी, प्र0 सहायक आयुक्त आबकारी, राजनांदगांव के तत्वावधान में आज दिनांक 18-11-2025 को बिलासा ब्लड बैंक, राजनांदगांव में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की गई। इस अवसर पर आबकारी विभाग के 40 कर्मचारियों ने रक्तदान कर मानवतावादी कार्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम के दौरान श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि विभाग आगामी समय में भी अधिक से अधिक मात्रा में निःस्वार्थ रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित रहेगा, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
