राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
मेष
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अपने अच्छे कामों को लेकर कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे।
वृषभ
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको प्रमोशन आदि मिलने से उनका मन काफी खुश रहेगा और उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बनाएंगे और विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।
कर्क
कर्क आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने रहन-सहन को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान की नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है।
तुला
आज का दिन आपके लिए थोड़ा नुकसानदायक रहने वाला है, क्योंकि आपकी जल्दबाजी के कारण आप कुछ मुश्किलों में पड़ सकते हैं। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई सौदा किया, तो वह आपके लिए समस्याएं खड़ी करेगा।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से समस्याएं खड़ी करेगा, क्योंकि आप अपने खान-पान पर कंट्रोल न करने के कारण पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ावा दे सकते हैं।
धनु
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आप अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है।
मकर
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस की योजनाएं आपको पहले से बेहतर लाभ देंगी और आप किसी पर भरोसा बहुत ही सोच विचारकर करेंगे।
कुंभ
आज आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। आपको अपनी काम को लेकर पूरी मेहनत दिखानी होगी और किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें और कोई पुरानी बीमारी जिसको लेकर आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेकर लेने की आवश्यकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए किसी बहसबाजी से दूर रहने के लिए रहेगा, क्योंकि इससे ही आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। संतान को आप पढ़ाई -लिखाई को लेकर कहीं बाहर भेज सकते हैं।
