राजनांदगांव : इंटरकनेक्शन के लिए खोदे गए गड्ढे से लग रहा जाम, लखोली में परेशानी…
राजनांदगांव | लखोली वार्ड में पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन के लिए खोदे गए गड्ढे से जाम लग रहा है। यहां पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया। इसके बाद कनेक्शन दिया जा रहा है।
लेकिन गड्ढे को भरा नहीं गया है। वहीं मटेरियल भी सड़क पर डंप कर दिया गया है। जिसकी वजह से बार-बार सड़क पर जाम लग रहा। लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
