राजनांदगांव : विशेष सामान्य सभा में टैक्स घटाने का प्रस्ताव पास, आय बढ़ाने बहस…
राजनांदगांव , नगर निगम की विशेष सामान्य सभा गुरुवार को हुई। इसमें संपत्तिकर की दर कम करने के मुख्य विषय पर प्रस्ताव पारित हुआ। हालाकि कांग्रेस पार्षद दल ने विशेष सम्मेलन और इसके समय को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा। वहीं निगम के आय बढ़ाने को लेकर भी कई िबंदुओं पर बहस हुई।
सामान्य सभा, बजट सभा के ठीक सप्ताह भर बाद विशेष सामान्य सभा आयोजित की गई। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदनों की स्वीकृति, संपत्तिकर की की संशोधित दर पर दी गई एमआईसी की स्वीकृति और महिला सशक्तिकरण अंर्तगत विषय को शामिल किया गया था। महापौर मधुसूदन यादव की मौजूदगी में सभा में तीनों की प्रस्ताव पर मुहर लगी। जिसके बाद अब संपत्तिकर की नई संशोधित दर लागू हो सकेगी।
इधर सत्ता पक्ष व विपक्ष के पार्षदों ने सदन में निगम के आय बढ़ाने को लेकर अपनी बातें रखी। इस दौरान कुछ देर के लिए विवाद और बहस की स्थिति भी बनी। कांग्रेस पार्षदों ने सभा की सूचना को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ठीक एक दिन पहले विशेष सामान्य सभा की सूचना दी गई। महापौर मधुसूदन यादव व भाजपा पार्षदों ने संपत्तिकर के दरों में की गई कमी को जनता के लिए राहत वाला बताया।
