जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नियुक्त होने पर नवाज खान से सोमवार को रेस्ट हाउस में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। खैरागढ़ जनपद अध्यक्ष लीला प्रकाश मंडावी, मुढ़ीपार सोसायटी के अध्यक्ष भीखम सिन्हा, कमलेश वर्मा, फुदुक वर्मा, कंवर राम, पूनमचंद साहू, रामअवतार छेदैया, प्रकाश मंडावी, परमानंद धु्वे, संतराम वर्मा शामिल रहे।
सोसायटी अध्यक्ष भीखम सिन्हा ने किसानों की समस्याओं पर नवनियुक्त अध्यक्ष से चर्चा भी की। मौके पर ग्राम ठाकुरटोला (सेंदरी) से हेमलाल वर्मा रामप्रसाद वर्मा, नोहर सिंग, सुकचंद, भगवती वर्मा, तुमेश्वर, अशोक, बिच्छीटोला से हेमलाल वर्मा, नेकू वर्मा, विजय ठाकुर, कीर्तन वर्मा, चमरू निर्मलकर, नंदलाल वर्मा, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लादुराम तुमरेकी, पूरन नेताम, गेमू कुंजाम, ललित कुमरे, रोशन साहू, राम साहू, गौतमचंद जैन मौजूद थे।
