राजनांदगांव | बुद्ध पूर्णिमा पर 1 मई को गायत्री परिवार द्वारा आध्यात्मिक अभियान की शुरुआत की जा रही है। शहर के सभी गायत्री परिजन और श्रद्धालुओं से घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराने आह्वान किया गया है।
गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या, प्रबंध ट्रस्टी बृज किशोर सुरजन ने बताया बुद्ध पूर्णिमा का पर्व केवल दीप जलाने का नहीं, भगवान बुद्ध के अप्प दीपो भव (अपना दीपक स्वयं बनो) के सिद्धांत को जीवन में उतारने का है।
युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के हम बदलेंगे युग बदलेगा के संकल्प को आगे बढ़ाते यज्ञ अभियान का उद्देश्य घरों में सद्बुद्धि के प्रकाश का विस्तार करना है। यज्ञ की अग्नि घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।
