राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में विश्व शांति और जनकल्याण के लिए महानुष्ठान का समापन …
राजनांदगांव l मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में विश्व शांति और जन कल्याण के लिए 15 दिवसीय महानुष्ठान का 1 मई को समापन किया गया। विश्व शांति, मानव सेवा, जनकल्याण के लिए प्रसिद्ध संत श्रीश्री 1011 योगाधिराज बम्हर्षि बर्फानी दादा जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से यहां 16 वर्षों से इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। मां पाताल भैरवी प्रांगण में मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या के महानुष्ठान के दूसरे चरण के चौथे वर्ष की पूर्णाहुति आज बुद्ध पूर्णिमा पर 1 मई को गई।
आयोजन बैशाख मास की महत्ता को देख 18 अप्रैल से 1 मई तक चला। आचार्यों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार के मध्य देवी देवताओं व गुरु की पूजा अर्चना की गई। मुख्य यजमान कुलबीर छाबड़ा ने बताया गुरुदेव श्री बर्फानी दादा जी की आशीर्वाद व मार्गदर्शन में पिछले 16 वर्षों से हिन्दू प्रसिद्ध मास बैशाख में विश्व शांति, जनकल्याण के लिए मां पाताल भैरवी, मां राज राजेश्वरी, त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या, गणेश जी, हनुमान जी, भोलेनाथ, भैरवनाथ के साथ देवी देवताओं की पूजा अर्चना व अनुष्ठान किया जा रहा है। पूर्णाहुति देने बर्फानी सेवाश्रम समिति अध्यक्ष राजेश मारु, महंत गोविंद दास एवं अन्य सदस्य जुटे रहे।
18 अप्रैल से 1 मई तक देवियों का अनुष्ठान किया महा अनुष्ठान 18 अप्रैल से शुरू हुआ। वेदी स्थापना, श्री विद्या सिद्ध लक्ष्मी गणपति पूजन, मां पाताल भैरवी, पातालेश्वर महादेव, अनुष्ठान पुजन, मां काली पूजन, मां तारा महाविद्या अनुष्ठान, मां षोडशी महाविद्या अनुष्ठान, मां भुनेश्वरी महाविद्या अनुष्ठान, मां त्रिपुर भैरवी महाविद्या अनुष्ठान, मां छिन्नमस्ता महाविद्या अनुष्ठान, मां धूमा वती महाविद्या अनुष्ठान, मां बगलामुखी महाविद्या अनुष्ठान, मां मातंगी महाविद्या अनुष्ठान, मां कमला महाविद्या अनुष्ठान, ज्योर्तिलिंगो अनुष्ठान, हुआ।
कन्या और बटुक पूजन अनुष्ठान का विसर्जन एक मई को बैशाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कन्या पूजन, बटुक पूजन व अनुष्ठान का विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यजमान योगेन्द्र पांडेय ने बताया 15 दिवसीय महानुष्ठान के साथ ही प्रतिदिन श्री परम पूज्य गुरुदेव बर्फानी दादा जी का चरण पूजन व श्री हनुमान जी महाराज का पूजन व अनुष्ठान विधि विधान से मंत्रोच्चार के मध्य आयोजित किया गया। गुरु चरण पूजन व अनुष्ठान सुबह से आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने सहयोग प्रदान किया।
