राजनांदगांव : फिटनेस के प्रति जागरुकता लाने संडे साइकिल रैली निकाली गई…
राजनांदगांव , भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने आज दिग्विजय स्टेडियम में साइकिल रैली निकाली गई। माधो सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान संघ की अध्यक्षता में अन्नदाता अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें परंपरा, शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला किसान संघ के प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे साइकिल रैली आयोजित की गई। माधो सिंह ठाकुर ने बता जीवन में स्वस्थ रहना है तो नियमित रूप से साइकिल चलाएं।
माधो सिंह ठाकुर ने कहा कि आज फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार के द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम रखा गया है। इसे देख बचपन की याद आ गई। पुराने समय में जिसके पास साइकिल होती थी वह धन्य या साहूकार कहा जाता था। आज हम साइकिल चलाने से स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन साइकिल चलाना चाहिए।
शरीर स्वस्थ और फीट रहता है। कार्यक्रम में गजानन दीधस्कर, मुकेश चौधरी, रितेश गोपाल, दिनेश साहू, डॉ. आरएस मौर्य, भूषण साहू, पुष्पेंद्र कुमार, केएन उपाध्याय ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को फिट इंडिया संडे साइकिल रैली कार्यक्रम में शामिल होने प्रेरित किया। सांई ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी, सुखदेव राउत, मुन्नालाल जायसवाल, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल एवं दीपा मौजूद रही।
पूरे भारत में फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन आईसी श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ ने स्वास्थ्य का संदेश देते हुए कद्दू की कहावत के बारे बताया। उन्होंने बताया कि कद्दू को उंगली दिखाने पर गिर जाता है। कद्दू के फूलों को पराग पद्धति से स्वास्थ्य किया जाता है। वैसे ही जीवन में स्वास्थ्य रहना है तो नियमित साइकिल चलाएं। केसी त्रिपाठी केंद्र प्रभारी सह मुख्य बॉलीवॉल कोच ने बताया कि भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश पर हर रविवार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पूरे भारत में फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन किया जाता है।
