राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में बगैर अनुमति लगाए विज्ञापन बोर्ड, बैनर और पोस्टर हटाए हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर विद्युत पोलों पर अवैध रूप से लगे 310 छोटे-बड़े पोस्टर और फ्लेक्स हटाए गए।
निगम की टीम ने महावीर चौक से आरके नगर, महाराणा प्रताप चौक, कमला कॉलेज रोड, गौरव पथ और रायपुर नाका से अंबेडकर चौक तक कार्रवाई की। यहां से 310 बोर्ड हटाए गए हैं। यहाँ बिना अनुमति के विज्ञापन लगाकर नियमों की अवहेलना की जा रही थी।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना पूर्व स्वीकृति के निजी भवनों, पोलों या फ्लाई ओवर के पिल्लरों पर विज्ञापन लगाना दंडनीय अपराध है।अवैध विज्ञापन न केवल शहर को कुरूप बनाते हैं, बल्कि यह कानूनी रूप से भी गलत है।निगम ने सभी विज्ञापन एजेंसियों और संस्थानों को सख्त चेतावनी दी है कि वे बिना अनुमति के प्रचार-प्रसार न करें।
