बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा 6 मई 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज सकरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जायेगा। रोजगार मेला में कुल 186 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र के 5 नियोजक एक्स्ट्रा एडनरी स्कूल (पं. बंशराज तिवारी मल्टी पर्पस सोसायटी) बलौदाबाजार द्वारा शिक्षक के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर अंग्रेजी माध्यम बीएड, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 12 हजार से 15 हजार रूपये देय होगा। स्काई ऑटो मोबाईल (नेक्सा) बलौदाबाजार द्वारा रिलेशनशिप(सेल्स) के 4 पद, रिसेप्सनिस्ट के 1 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक उत्तीर्ण, उम्र 18 से 25 वर्ष, वेतन 10 हजार रूपये देय होगा। कार्यक्षेत्र कसडोल, बलौदाबाजार होगा। अलर्ट सिक्योरिटी प्रा.लि. रायपुर द्वारा सहायक सुपरवाईजर के 20 पद, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 8 पद, टेंडर के 2 पद, मार्केटिंग के 8 पद, शैक्षणिक योग्यता 8वीं से उच्च एवं अनुभव 0 से 2वर्ष, उम्र 18 से 45 वर्ष, वेतन 10 हजार से 25 हजार रूपये पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन रायपुर द्वारा मैनेजर के 5 पद, ट्रेनर के 15 पद, रिसेप्सनिस्ट के 5 पद, मोबाईलाइजर के 5 पद, प्रिंसिपल के 3 पद, टीचर के पद 10 पद, योग्यता स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, पीएचडी, नेट एवं उच्च शिक्षा उत्तीर्ण एवं अनुभव 1 से 5 वर्ष, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 8 हजार से 17 हजार रूपये पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा होगा। स्वतंत्र माईक्रो फायनेंस प्रा.लि. रायपुर द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 30 पद, कलेक्शन ऑफिसर के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता 10 वीं से उच्च उत्तीर्ण, उम्र 18 से 30 वर्ष, वेतन 10 हजार से 12 हजार दोेे सौ रूपये पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र भाटापारा, अकलतरा, सिमगा, बेमेतरा, आरंग होगा
मेला में भाग लेने हेतु आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य हैं। इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प या https://erojgar.cg.nic वेबसाइट के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु आवेदन कर रोजगार मेंला में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, जाति, निवास, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।
