राजनांदगांव , जिले में साहित्यिक और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देने तथा समान विचारधारा वाले साहित्य सेवियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से तुलसी साहित्य अकादमी की राजनांदगांव जिला इकाई का गठन किया गया है। अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहन तिवारी आनंद (भोपाल) की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष संजीव ठाकुर (रायपुर) के मार्गदर्शन में गठित इस जिला इकाई के संरक्षक मंडल में हिंदी के प्राध्यापक डॉ. शंकर मुनि राय, राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शायर अब्दुस्सलाम, वरिष्ठ साहित्यकार शत्रुघ्न सिंह राजपूत तथा वरिष्ठ साहित्यकार एवं अनुवादक कुबेर साहू को शामिल किया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और समीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र मिश्रा और डॉ. सूर्यकांत मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कविता के सशक्त हस्ताक्षर मुन्ना बाबू को सचिव बनाया गया है, जबकि प्रोफेसर, साहित्यकार एवं इतिहासकार डॉ. चंद्रशेखर शर्मा सहसचिव होंगे। कोषाध्यक्ष का दायित्व शोधार्थी डॉ. हरिशंकर झारराय को दिया गया है। वरिष्ठ गीतकार अनुराग सक्सेना और ओमप्रकाश साहू (सुरगी) संगठन सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न साहित्यकारों को शामिल किया है।
