राजनांदगांव | चिचोला के बीएसएनएल कार्यालय में एक लाख से अधिक के उपकरणों की चोरी कर ली गई है। घटना 2-3 मई के दरमियानी रात की है। चिचोला पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपी कार्यालय के पीछे हिस्से की खिड़की तोड़कर भीतर दाखिल हो गया है।
जिसके बाद कार्यालय में लगे स्पिलिट एसी, डीवीडीएम सिस्टम के 42 नग कार्ड, पावर केबल व ऑप्टिकल पावर मीटर अन्य उपकरणों की चोरी कर ली गई। चोरी गए सामानों की कीमत 1 लाख रुपए से अधिक है।
