राजनांदगांव | शहर के प्रमुख तालाबों में जलकुंभी का फैलाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जल स्रोतों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार जलकुंभी पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम करती है, जिससे जलीय जीवों पर भी असर पड़ता है और पानी उपयोग योग्य नहीं रह जाता है। वहीं नगर निगम से नियमित सफाई अभियान और समाधान की मांग की जाती रही है जिससे सफाई बनी रहे।
