राजनांदगांव | शहर के छत्रपति शिवाजी पार्क में फिर एक बार कचरा फैल रहा है। विगत दिनों 19 फरवरी को शिवाजी जयंती से पहले यहां सफाई और साज सज्जा की गई थी। लेकिन अब दोबारा प्लास्टिक और पॉलिथीन जैसा कचरा फैल रहा।
शाम के समय यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है। यहां लोगों की मौजूदगी रहती है इसे साफ और सुंदर बनाने की ज़रुरत है। यहां लगी इंटर लॉकिंग और कलाकृति खराब हो गई है।
