राजनांदगांव | संघ लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार शाम को भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 की अन्तिम चयन सूची जारी की गई, जिसमें कुल 148 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस परीक्षा में राजनांदगांव शहर में पली-बढ़ी सुष्मिता सिंह का 32 रैंक के साथ चयन हुआ है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जेएमजे नवजीवन स्कूल से हुई। वहीं उन्होंने रॉयल किड्स स्कूल के बाद जैन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर में शिक्षा ग्रहण की।
वहीं डीपीएस भिलाई से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद यूपीएसई देहरादून से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के एक वर्ष नौकरी के बाद इस्तीफा देकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गई। सुष्मिता सिंह ने अपने पांचवे प्रयास में भारतीय वन सेवा परीक्षा में सफलता पाई। उनके पिता बीपी सिंह भी भारतीय वन सेवा में अधिकारी रहे।
