राजनांदगांव | भीषण गर्मी के बीच शहर के विभिन्न स्थानों पर रखे गए कोटना जल पात्रों में पानी नहीं भरे जाने से गोवंश प्यासे भटक रहे हैं। गर्म मौसम में पशुओं को राहत देने के लिए जल पात्र रखे गए थे, लेकिन कुछ स्थानों पर वह खाली पड़े हैं।
तापमान बढ़ने से पशुओं को पानी की अधिक जरूरत है, गोवंश पानी की तलाश में सड़कों पर भटकते हैं। निगम एवं समाजसेवी संस्थाओं को ध्यान देने की जरूरत है।
