राजनांदगांव | शहर के कई इलाकों में छोटी नालियों की अब तक सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। नालियां गंदगी और कचरे से जाम है। बारिश के दौरान जलभराव और बीमारियों का कारण बन सकती हैं।
कई मोहल्लों में नालियों में प्लास्टिक और कचरा जमा होने से पानी का बहाव प्रभावित है। समय पर सफाई नहीं होने से बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। निगम ने बड़े नालों की सफाई कराई, पार्षदों को वार्डों की नालियों की सफाई में ध्यान देने की जरूरत है।
