राजनांदगांव , पेंड्री के 8वीं बटालियन में 12 साल की बच्ची से अनाचार का प्रयास हुआ है। हरकत को छग सशस्त्र बल के जवान श्रवण भारती ने अंजाम दिया है। शिकायत के बाद लालबाग पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना सोमवार रात की है। आरोपी जवान श्रवण भारती बटालियन के क्वाटर में रहता हैं। जहां रहने वाले एक जवान के परिवार ने उससे टीवी रिचार्ज करने कहा। परिवार ने अपने 12 साल की बच्ची को रिचार्ज का पैसे देने श्रवण भारती के कमरे में भेजा। जहां आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उससे अनाचार का प्रयास करने लगा।
जिसे बच्ची के साथ गई उसकी छोटी बहन ने देखा और शोर मचाया। इसके बाद रात में ही बटालियन परिसर में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही पुलिस आरोपी श्रवण भारती को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
