CG : कांकेर में बीजेपी नेता का निधन …
कांकेर। कांकेर में बीजेपी नेता महावीर सिंह राठौर का निधन हो गया है, रमन सिंह ने शोक जताते हुए कहा, अपैक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष, कांकेर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री महावीर सिंह राठौर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। राजनीतिक जीवन से पृथक महावीर सिंह जी से मेरा आत्मीय संबंध रहा है। उनका सरल, मिलनसार व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा, उनका देहांत मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। प्रभु श्रीरामचंद्र जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
