राजनांदगांव | शहर में सड़कों की हालत खराब है। जगह-जगह सड़क उखड़ चुके हैं। बावजूद अब तक इनकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आने वाले समय में बारिश की शुरुआत होगी तो दिक्कत और बढ़ जाएगी।
पिछले साल बनाई गई सड़कों में भी अब मरम्मत की आवश्यकता महसूस होने लगी है। एक सीजन भी यह सड़कें चल नहीं पाईं। और अब मरम्मत के योग्य हो गई।
