राजनांदगांव । मानसून से पहले शहर के कई वार्डों में नालियों की सफाई पूरी नहीं हो सकी है। नालियों में जमा गंदगी और कचरे के कारण बारिश के दौरान जलभराव की आशंका बढ़ गई है।
कई इलाकों में लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। नालियां जाम होने से बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। वार्ड वासियों ने निगम से समय रहते सफाई अभियान तेज करने की मांग की है, ताकि बारिश में परेशानी से बचा जा सके।
