राजनांदगांव | सोमनी पुलिस ने 700 ग्राम गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। जब्त गांजे की कीमत पुलिस ने 35 हजार रुपए बताया है।
सोमनी पुलिस ने बताया कि ग्राम इंदावानी चौक में गांजा बेचने पहुंचे युवक की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से आरोपी प्रवीण साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक बैग में 700 ग्राम गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
