राजनांदगांव , कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में विद्युत कनेक्शन, सीमांकन, नामांतरण, अवैध अतिक्रमण हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, भू-अर्जन, नजूल, पेंशन तथा राजस्व अभिलेख सुधार सहित विभिन्न मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनदर्शन में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आते हैं, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनदर्शन के दौरान विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम मोखला निवासी ईगल कुमार श्रीवास ने अपनी पुत्री चन्द्रप्रभा श्रीवास के हृदय में छेद के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से बच्ची के उपचार के लिए 10 हजारॉ की सहायता स्वीकृत की।
