डोंगरगांव , ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगा। आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे अभियान के अंतर्गत हुआ। प्रशासन ने गांव स्तर पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। निराकरण की प्रक्रिया शुरू की। कई योजनाओं का लाभ मौके पर मिला।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। यह जनपद पंचायत डोंगरगांव का तृतीय समाधान शिविर रहा। शिविर में 19 ग्राम पंचायतें शामिल रहीं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में भरत वर्मा, किरण साहू, जागृति यदु, रंजीता पडौती, मनीष कुमार साहू, जया साहू, ममता पटेल, भुनेश्वरी साहू, जागेश्वर यादव, तिमेश साहू, यश पारख, वेदराम ताम्रकार, कमल साहू, सुंदर वर्मा, सुदीप चन्द्रवंशी, अमरलाल निषाद, चन्द्रेश श्रीवास, कमलेश साहू, मेघा साहू, भोज ठाकुर, एसडीएम श्रीकांत कोराम, सीईओ रोशनी भगत टोप्पो, तहसीलदार कमल किशोर साहू, नायब तहसीलदार सहित 19 ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।
25 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए: शिविर में कुल 1292 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कक्षा 10वीं, 12वीं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले 25 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। तुमड़ीबोड़, बीजाभांठा, धौराभांठा, कोहका के विद्यार्थी शामिल रहे। 4 स्वच्छता दीदियों का सम्मान हुआ। सामाजिक सहायता पेंशन योजना में 13 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई। 18 राशन कार्ड वितरित हुए। 3 जॉबकार्ड दिए गए।
