राजनांदगांव। यूं कहा जाता है कि सत्ता – सरकार और पद आ जाने के बाद अच्छे अच्छों की जुबान फिसल जाती है ऐसा ही एक मामला आज राजनांदगांव जिले मे देखा गया जब राजनांदगांव में जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक की समारोह के बाद नवाज खान जनप्रतिनिधियों से मेलजोल करने नए रेस्ट हाउस पहुंंचे और वहा मीडिया के सवालों के जवाब के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की बात तथा उनके क्रियान्वयन के बारे में जानकारी देने के दौरान उन्होंने ‘गाय के गोबर को तुच्छ कह दियाÓ और कहा कि अब गोबर सड़कों में पड़ा नजर नहीं आएगा. नरवा गरूवा घुरवा बाड़ी छत्तीसगढ़ की पहचान है इसको बचाने का कार्य भूपेश बघेल की सरकार कर रही है।
इस बात को लेकर युवा हिन्दू संगठन ने विरोध जताया है और कहा कि नवाज खान ने हिन्दू धर्म की भावना को ठेस पहुंचाया है सत्ता के लालच मद में चूर होकर झूठी वाहवाही लेने के लिए कुछ भी कहने के लिए नहीं चुकते । इनको इस बात की जानकारी ही नहीं है कि गोबर पौराणीक सनातन काल से वैदिक रीतिरिवाजों में जन्म से मृत्यु तक पूजा हवन में गोबर महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसलिए गोबर सभी वर्ग समूह के लिए पूज्य माना गया है।
हिन्दू संगठन से अनिल पांडे ने इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि नवाज खान की मानसिकता ही तुच्छ है। गोबर हमारे भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही पवित्र माना जाता रहा है आज भी उसको पवित्र ही मानते है। गोबर का उपयोग गोवर्धन पूजा, दशहरा, धनतेरस में दीये के रूप में तथा कण्डे के उपयोग में भी किया जाता है। साथ ही पहले के समय में जब यूरिया आदि का उपयोग करने से पहले ही गोबर का उपयोग खाद्य के रूप में किया जाया जाता रहा है। आगे श्री पांडे ने कहा कि तुच्छ इनकी मानसिकता है गोबर न पहले कभी तुच्छ रहा है और न कभी रहेगा आज भी हम उसका इस्तेमाल पवित्र रूप से करते आ रहे है और करते रहेगें।
विमल अग्रवाल ने भी गोबर तुच्छ नहीं है ऐसा घटिया बयान देने वाले व्यक्ति तुच्छ है गोबर भारतीय संस्कृति का भारतीय परम्परा सनातन धर्म का अभिन्न अंग है बल्कि वर्ग विशेष, मजहब विशेष के लोगों के लिए गोबर का कोई मूल्य न हो लेकिन अखण्ड भारत की दृष्टि से देखा जाए तो गोबर का महत्वपूर्ण योगदान है गोबर का उपयोग आगन की निपाई के लिए किया जाता है दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा में भी गोबर का उपयोग पूजा करने के लिए किया जाता है . खेती में भी गोबर का उपयोग खाद्य के रूप में उपयोगी है। श्री अग्रवाल ने प्रदेश सरकार ने नरवा गरूवा घुरवा बाड़ी की योजना को संचालित कर गोबर खरीदी योजना कर अच्छा कार्य कर रही है उसी तारतम्यम्में कांग्रेस नेता द्वारा इस तरह का घटिया बयान दिया जाना गोबर को तुच्छ बताना यह हिन्दू भावना को आहत करने वाला बयान है जो शोभा नहीं देता। सत्ता के मद में चूर होकर इस तरह का बयान दिया गया है जो की निंदनीय है।
