राजनांदगांव : चबूतरा क्षतिग्रस्त होने की वजह से शहर की सुंदरता खराब होती जा रही…
राजनांदगांव | शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बने कई चबूतरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्लास्टर उखड़ने और टाइल्स टूटने से शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है।
कई स्थानों पर लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जिससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। चबूतरों का उपयोग बैठने और सामाजिक गतिविधियों के लिए होता है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से स्थिति खराब होती जा रही है।
