राजनांदगांव : बिजली कटौती से लोग हलाकान हो रहे हैं, मेंटेनेंस के बाद भी समस्या…
राजनांदगांव| भीषण गर्मी में भरी दोपहरी में बिजली कटौती से सुरगी क्षेत्र के लोग परेशान हैं। जब लोगों को कूलर, पंखे की अत्यंत आवश्यकता है उस स्थिति में बिजली कटौती लोगों के लिए सरदर्द बन गया है।
भरी दोपहरी में लोग घर से बाहर भी नहीं निकल सकते हलाकान होकर भी मजबूरीवश घर में जैसे तैसे समय बिताना पड़ता है। बिजली कटौती बंद की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सकें।
