राजनांदगांव| रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनें इन दिनों निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा।
विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं, दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों के संचालन में सुधार करने की मांग, समय पालन करने की मांग उठ रही है।
