CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …
बिलासपुर। व्यापार विहार में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी को झाड़-फूंक और पूजा के नाम पर परेशानी दूर करने का झांसा देकर बदमाशों ने तीन लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यापारी ने आसपास के लोगों की मदद से बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। शिकायत मिलने के बाद तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवागढ़ निवासी जनकराम साहू लहसून और मिर्च खरीदने शुक्रवार दोपहर व्यापार विहार पहुंचे थे। उनके साथ उनका बेटा उमेश साहू भी था। खरीदारी को आसान बनाने के लिए दोनों अलग-अलग स्थानों पर चले गए। इसी दौरान जनकराम साहू के पास दो युवक पहुंचे और बातचीत शुरू की।
