राजनांदगांव | मोहारा क्षेत्र में बाइपास सड़क के ढलान वाले हिस्से पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। तेज रफ्तार वाहनों को अचानक गड्ढों से बचने के लिए संतुलन बिगाड़ना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगता। सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की जरूरत है।
