राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने रानी सागर किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। यहां रखे गए ठेले खोमचों को हटाया गया। वहीं अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चला है। निगम प्रशासन ने बताया कि रानी सागर किनारे ठेला खोमचा वाले व अन्य लोगो के द्वारा कचरा फेंकने की शिकायत मिल रही थी। पहले निगम के स्वास्थ्य अमले ने यहां अभियान चलाकर सफाई की।
इसके बाद ठेले खोमचों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। टीम ने आम लोगों से भी तालाब के आस पास कचरा नहीं फेंकने की अपील की है। मानसून और बारिश को देखते हुए कब्जा हटाने के बाद सफाई कराई जा रही है। ताकि पानी निकासी ठीक से हो सके। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आगे भी अन्य हिस्सों में अतिक्रमण व कचरा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
