राजनांदगांव | जिला अस्पताल में 16 जून को शाम 4 बजे जीवनदीप समिति की बैठक रखी गई है। बैठक में किचन, कैंटीन, सफाई, सुरक्षा, साइकिल स्टैंड, लांड्री की व्यवस्था सहित अन्य एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। इसमें अस्पताल में मरीजों की जांच, इलाज और सेवाओं से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है।
बैठक में निर्णय के बाद टेंडर की प्रक्रिया होगी। टेंडर लेने वालों को काम दिया जाएगा। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बैठक और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी करेंगे।
