राजनांदगांव : कई कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है…
राजनांदगांव | मानसून की दस्तक के बीच शहर की कई कॉलोनियों में सड़क निर्माण का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। कई स्थानों पर कच्चे मार्ग और उखड़ी सड़कें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
बारिश शुरू होने के बाद इन मार्गों पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बनने की आशंका है, जिससे आवागमन प्रभावित होगा। सड़क निर्माण के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने बारिश से पहले निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
