राजनांदगांव | राजनांदगांव में जिला स्तरीय सदगुरु कबीर प्रकट महोत्सव के उपलक्ष्य में 28 जून को बाइक रैली निकाली जा रही है। बाइक रैली व शोभा यात्रा सदगुरु कबीर चौक जीई रोड से नंदई चौक होते हुए सभा होगी।
इसमें सदगुरु कबीर चौक जीई रोड राजनांदगांव में प्रवेश द्वार का भूमिपूजन पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत व जिले के सभी महंतो दोपहर 2 बजे करेंगे।
इसमें नगर व जिले के समस्त कबीर पंथ समाज उपस्थित होंगे। साथ ही सदगुरु कबीर साहेब के बाल स्वरूप झांकी नगर के विभिन्न मार्गो से शोभा यात्रा भ्रमण करते हुए। नंदई चौक स्थित सामुदायिक भवन में सद्गुरु भोजन प्रसाद का वितरण होगा।
