अंबागढ़ चौकी | छग सिविल जज परीक्षा में नगर के मेघावी युवा सौनक वर्मा का चयन होने पर रविवार को नगरवासियों ने सौनक का नागरिक अभिंनदन किया। सौनक नगर के पहले युवा है जिन्होंने सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण कर नगरवासियों को गौरवान्वित किया है।
नगर के वार्ड 5 निवासी सौनक की सिविल जज परीक्षा उत्तीर्ण करने टाउन हाल में नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया। सौनक नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप वर्मा के सुपुत्र हैं। सौनक सिविल जज परीक्षा उत्तीर्ण करने से पूर्व सीबीआई कोलकाता पश्चिम बंगाल में कार्यरत थे।
अपने विद्यार्थी जीवन से ही होनहार सौनक ने हाल में छग सिविल जज परीक्षा में शामिल हुए थे। अभिनंदन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, नगरीय निकाय के पार्षदों, एमबी मिलिंद, अधिवक्ता व पूर्व विधायक संजीव शाह शामिल हुए।
