राजनांदगांव| जिले के कई स्कूलों में पर्याप्त छायादार व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को गर्मी और बारिश दोनों मौसम में परेशानी झेलनी पड़ रही है। अवकाश के दौरान बच्चों को खुले मैदान या बरामदों में समय बिताना पड़ता है।
वहीं इन दिनों भीषण गर्मी पढ़ रही है। स्कूल परिसरों में बड़े पेड़ों का अभाव है और जहां पौधारोपण किया गया था, वहां भी पर्याप्त देखभाल नहीं हुई। स्कूलों में छायादार पौधे लगाने और बैठने की समुचित व्यवस्था करने की जरूरत है।
