राजनांदगांव | शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में नई छात्राओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ की मूल निवासी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राएं 20 जून तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर से प्राप्त किया जा सकता है। चयन परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
