राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 21 जून को सुबह 7.35 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 7.45 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष सुबह 9 बजे दिग्विजय स्टेडियम से स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे व समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम पहुंचेंगे.
