राजनांदगांव : चिखली-खैरागढ़ सड़क पर गड्ढों की नहीं हो पाई मरम्मत…
राजनांदगांव | चिखली-खैरागढ़ मार्ग पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बारिश शुरू होने से इन गड्ढों में पानी भर रहा और दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है।
कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ज्यादा बारिश होने के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए तत्काल मरम्मत कार्य कराने की मांग उठने लगी है। चिखली नाका, पेट्रोल पंप के पास यह नजारा देखा जा सकता है।
