राजनांदगांव| शहर की सर्विस लेन किनारे बनी नालियां जर्जर हो चुकी हैं। नालियों के किनारे बने गड्ढों के कारण कचरा और मिट्टी सीधे नाली में पहुंच रही है, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है।
बारिश में नालिया जाम होने और सड़कों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। नालियों की मरम्मत और नियमित सफाई कराने की मांग उठ रही है। यह नजारा रामाधीन मार्ग के आसपास और कई स्थानों में देखा जा सकता है।
