राजनांदगांव| भिलाई सेक्टर 4 के एसएनजी स्कूल में कला कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें डांस, संगीत और चित्रकला की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में अलग-अलग जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
जिसमें राजनांदगांव के ड्राइंग आर्टिस्ट प्रवीण सहारे ने ड्राइंग काम्पिटिशन में पहला स्थान हासिल किया है। प्रवीण द्वारा पोस्टर कलर पर उकेरी गई तस्वीर को निर्णायकों ने सराहा और उन्हें प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार दिया। ड्राइंग काम्पिटिशन में 20 से अधिक प्रतिभागियों ने ने हिस्सा लिया था।
जिसमें दूसरा स्थान भिलाई की श्रेया तिवारी और तीसरा स्थान मुंगेली की मानवी साहू ने प्राप्त किया। कला कृति महोत्सव के संस्थापक रोशन देवांगन, गुंजन देवांगन और शशिकला पोद्दार ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
