राजनांदगांव : नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.15 लाख की ठगी…
राजनांदगांव| बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले दो आरोपियों को तुमड़ीबोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम दिवानभेड़ी निवासी धनेश्वरी साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उनकी बेटी को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक और बेटे को क्लर्क बनवाने का झांसा देकर कुल 1,15,000 रुपए की ठगी की।
इसी तरह ग्राम डुमरडीह के हेमंत साहू ने अपने बेटे को एसबीआई में सहायक मैनेजर बनाने के नाम पर 99,000 रुपए ठगने की शिकायत की। मामले की जांच के बाद ठगी के आरोपी मचानपार निवासी राहुल देशलहरे और अर्जुनी निवासी भागवत निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक कार भी जब्त की गई है।
