राजनांदगांव , शहर में संपत्तिकर की नई दर के साथ डिमांड तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। अगले सात दिनों में शहर के प्रापर्टी का नई दर के मुताबिक डिमांड तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद टैक्स वसूली के लिए डोर टू डोर अभियान चलेगा।
दरअसल नए वित्तीय वर्ष से संपत्तिकर में आवासीय प्रॉपर्टी के लिए 10 फीसदी और कॉमर्शियल के लिए 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स का डिमांड दुरुस्त किया जा रहा है। संपत्ति कर की नई दर निर्धारित हाने के साथ ही वसूली को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने की तैयारी है।
इस संबंध में आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने राजस्व अफसरों को सात दिनों के भीतर नई टैक्स डिमांड तैयार करने कहा है। वहीं कमजोर टैक्स वसूली की स्थिति को देखते हुए इस बार अभी से ही डोर टू डोर अभियान शुरू करने कहा है। इधर शहर की नई प्रॉपर्टी को भी टैक्स के दायरे में लाने का काम जारी है। अब तक कई नई शॉपिंग कॉम्लपेक्स, मकानें और दुकानें टैक्स के दायरे में नहीं आ सकी थीं। उन्हें भी नई डिमांड में शामिल किया जा रहा है। इससे निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।
वेतन देना भी संकट कसावट की तैयारी निगम में बीते वित्तीय वर्ष में भी टैक्स वसूली 70 फीसदी रही है। बड़े बकायादारों ने नोटिस के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की। निगम पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी शासन से फंड का इंतजार करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए इस बार टैक्स वसूली में सख्ती की तैयारी की गई है। इससे कर्मचारियोें में आस जगी है कि वेतन संकट नहीं होगा।
