राजनांदगांव | डोंगरगांव में बाइक सवार से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटने की घटना हुई है। वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। जो स्कार्फ बांधकर मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। घटना बुधवार रात 10 की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम रातापायली में रहने वाले जानू कौशिक अपने घर का सामान खरीदने राजनांदगांव गए थे। जहां से रात में वापस गांव लौट रहे थे। तभी अर्जुनी-रातापायली के बीच शिवनाथ नदी में बने पुल में तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका।
उससे मारपीट की और जेब में रखे 20 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। बदमाश दो अलग-अलग बाइक में पहुंचे थे। घटना को अंजाम देकर आरोपी डोंगरगांव रोड की दिशा में भाग निकले। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
