राजनांदगांव | ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर पेड़ों की डालियां और झाडिय़ां सड़क तक फैलती जा रही है। इसकी छंटनी नहीं होने के कारण बारिश में इसका फैलाव बढ़ता जा रहा है। इससे सड़क संकरी हो गई है और सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते।
बाइक सवारों व स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। समय पर छंटाई नहीं होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। वन, निगम और संबधित विभाग को ध्यान देने की जरूरत है। यह नजारा, मोहारा, मोहड़, सिंगदई रोड में देखा जा सकता है।