राजनांदगांव सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की निशुल्क ट्यूशन क्लासेस लेकर शहर और गांव के युवा शिक्षित और संस्कारी बना रहे हैं। हर साल नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ होने के साथ विभिन्न समाज और संगठन से जुड़े युवाओं की निशुल्क ट्यूशन क्लासेस भी शुरू हो जाती है। साहू समाज, स्टेशन पारा के युवा, ग्राम पंचायत विष्णुपुर और परमालकसा की अहम भूमिका रही है। बच्चों को पढ़ाने वाले कई युवा समाज सेवा कर रहे। कुछ बेरोजगार शिक्षकों को समाज के लोगों और समाज के माध्यम से सैलरी दी जाती है। इसी क्रम में छात्र युवा मंच से प्रेरित होकर विष्णुपुर में निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया है। संस्था के संचालक युवा उपसरपंच भागवत वर्मा ने बताया यह कोचिंग निशुल्क है यहां प्रवेश, किताबें फ्री में दी जाती है।
अधिकारी और कर्मचारी प्रकोष्ठ की अहम भूमिका जिला साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के द्वारा सर्व समाज के बच्चों को साहू सदन में निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसमें सेवा देने वाले शिक्षकों का मासिक करीब 50 हजार रुपए तक का वेतन प्रकोष्ठ के द्वारा चंदा एकत्रित कर दिया जाता है। सचिव माधव साहू, यशवंत साहू ने बताया प्रकोष्ठ के सदस्य चंदा देते हैं। शिक्षक, पुलिस भर्ती अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। कक्षा 10वीं 12वीं में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने बच्चों का सम्मान किया जाता है।
परमालकसा में 2019 से फ्री कोचिंग संचालित ग्राम पंचायत परमालकसा में साल 2019 से आठवीं तक के बच्चों को निशुल्क (फ्री) कोचिंग में शिक्षा और मार्गदर्शन दिया जाता है। पढ़ाई के साथ सर्वांगीण विकास व्यावहारिक ज्ञान और खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ा गया। सतनाम भवन एवं साहू भवन में शाम 4 से 7 बजे 50 से ज्यादा बच्चे पहुंच रहे हैं। आरती मारकंडे, धनेश्वरी साहू, मंजूषा साहू सेवा दे रही है। सरपंच परमीला साहू सरपंच प्रतिनिधि राम किसुन साहू ने बताया बच्चे लाभ ले रहे हैं।