राजनांदगांव | मनकी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या बनी हुई है। कॉलोनी की सड़कों और घरों के सामने पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लंबे समय तक पानी भरे रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था, और स्थायी समाधान की मांग उठ रही है। -दिनेश साकरे, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मनकी