राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से कंक्रीट और मलबा सड़क पर फैल रहा है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लगातार वाहन गुजरने से मलबा सड़क पर फैलता जा रहा है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा। क्षतिग्रस्त डिवाइडर की मरम्मत नहीं होने से खतरा लगातार बढ़ रहा है। संबंधित विभाग से डिवाइडर की मरम्मत, सड़क पर फैले मलबे की सफाई की मांग उठ रही है।