राजनांदगांव | शहर की पहचान बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के सामने बनाई गई कलाकृतियां रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त होती जा रही है। कई हिस्सों का रंग उखड़ चुका है। यह स्थान जिले में पहली बार आने वालों की पहली नजर में आता है। ऐसे में प्रशासन को समय-समय पर मरम्मत, रंग-रोगन और रखरखाव कराना चाहिए, ताकि शहर की सुंदरता और पहचान बनी रहे।