राजनांदगांव , पालतू कुत्ते को घर के सामने शौच कराने से मना करने पर रिटायर्डकर्मी से गाली गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत डोंगरगांव थाने में की। आरोप है कि पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद पीड़ित रिटायर्ड कर्मी ने मामले की शिकायत अजाक थाने में भी की है।
डोंगरगांव के शिक्षक कालोनी में रहने वाले जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी कल्याण सिंह रावटे ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला परिवार 11 जुलाई को सुबह अपने पालतू कुत्ते को उनके घर के सामने शौच करा रहा था। जिसका उन्होंने विरोध किया।
लेकिन परिवार के सदस्य कमलेश पटेल, मीना पटेल, अजय पटेल और नवीन पटेल ने उससे दुर्रव्यहार किया। गाली गलौज की और मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पीड़ित कल्याण सिंह रावटे ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने इस परिवार के खराब व्यवहार व विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
